जिसे गर्लफ्रेंड समझा वो नहीं थी महिला
कोलकाता। क्या किसी रेस्तरां या बियर बार में आप महिलाओं को देख उससे दोस्ती करते हैं? अगर ऐसा हैं तो सावधान हो जाईये क्योंकि आपसे दोस्ती करने वाली वो महिला नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर गिरोह की सदस्य हो सकती हैं। पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह के सदस्यों को दबोचा हैं। दरअसल महानगर के एक बियर बार में एक प्रमोटर की च्सुंदर दिखने वाली महिलाज् से बातचीत हुई. थोड़ी देर की बातचीत और साथ में शराब पीने के बाद वो प्रमोटर उस च्खूबसूरत महिलाज् का कायल हो गया और उससे प्यार करने लगा। शराब के बढ़ते नशा और गहराती रात के साथ उस च्स्त्रीज् के प्रति मोह और प्रेम टूट गया लेकिन जब उसे ये पता चला कि वो जिस महिला को अपने कार में बैठाया हैं वो महिला नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर हैं। प्रमोटर को अपनी गलती का अहसास तब हुआ जब उस च्गर्लफ्रेंडज् के दोस्तों ने उसे कार से उतारकर लूट लिया। वारदात को अंजाम गुरूवार देर रात न्यू अलीपुर इलाके दी गयी। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने खुलासा किया हैं कि इस वारदात के पीछे ट्रांसजेंडर गैंग हैं। पुलिस ने इस मामले में ट्रांसजेंडर गैंग की एक मुखिया पिंकी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से प्रमोटर से लूटे गये सोने के चेन सहित अन्य सामान बरामद कर लिया हैं।
पुलिस सूत्रों की माने तो पीड़ित प्रमोटर अक्सर शेक्सपियर सरणी थाना इलाके के एक बार में अक्सर जाया करता था। वहाँ अकसर वो लड़कियों को देखकर मोहित हो जाता था और उनसे बात करने की कोशिश करता था। गुरूवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसने एक सुंदर महिला को देखा और उसके प्रति आकर्षित हो गया। उसने महिला से बात करने की कोशिश की और महिला भी उससे बात करने लगी। दोनों एक साथ बैठे और शराब के टेबल पर बैठ कर शराब की चुस्की के साथ गपशप करने लगे। देर रात पीड़ित प्रमोटर ने उस युवती को लॉग ड्राइव पर जाने का प्रस्ताव दिया जिसे उसने स्वीकार कर लिया। जिसके बाद प्रमोटर ने उसे कार में बैठाया और कोलकाता की सड़कों पर घुमने निकल गया। इस दौरान कार की पीछली सीट पर प्रमोटर और महिला बैठे थे। इस दौरान कई बार उस युवती के फोन पर एसएमएस और कॉल आता हैं और एक कार उसकी गाड़ी का पीछा भी करती हैं लेकिन प्रमोटर का उस ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद करीब रात दो बजे उस सुंदर बाला ने प्रमोटर से कहा कि उसे घर लौटना हैं।
सुंदर बाला के कहे अनुसार कार का चालक न्यू अलीपुर के एक सूनसान सड़क के ओर गाड़ी ले जाता हैं। वहाँ पीछा कर रही कार प्रमोटर के कार को ओवर टेक करती हैं और फिर उस कार से कुछ किन्नर बाहर निकलती हैं जो प्रमोटर को बीच सड़क पर घसीट कर उससे लूटपाट के वारदात को अंजाम देते हैं और फिर कार में सवार होकर वहाँ से फरार हो जाते हैं। घटना के बाद देर रात ही प्रमोटर ने न्यू अलीपुर थाने में लूट की शिकायत दर्ज करायी।
पुलिस ने जांच की और बार के फुटेज के साथ साथ घटनास्थल के इर्द गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर वाहन की पहचान की गई और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया उसने किन्नरों को पानीहाटी में छोड़ दिया था। चालक के बयान के आधार पर पुलिस ने पानीहाटी में तलाशी ली और गिरोह की मुखिया पिंकी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गयी सोने के बरामद कर ली गयी हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य लोगों की तलाश जारी है।